शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी देवर पर मुकदमा दर्ज

शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी देवर पर मुकदमा दर्ज
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव की एक महिला ने पड़ोसी देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह घर के बगल स्थित शौचालय के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी देवर ने उसका मुंह दबा दिया और उसे घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।महिला के अनुसार घटना के बाद उसने फोन पर अपने पति को पूरी जानकारी दी। उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता था। घर लौटने पर पति के साथ वह आसपुर देवसरा थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने मंगलवार दोपहर बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में दर्ज बयान और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज