कपड़ा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
कपड़ा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव से कपड़ा लेने निकली 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता न चलने पर मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीथापुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी कपड़ा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जांच के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि युवती एक मोबाइल नंबर पर किसी से लगातार बातचीत करती थी। इस आधार पर मां की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार को संबंधित मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के साथ-साथ मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment