खाद्य सचल द्वारा फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर 02 नमूने जांच के लिये संग्रहित किये,

खाद्य सचल द्वारा फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर 02 नमूने जांच के लिये संग्रहित किये,
प्रतापगढ़। जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन), चावल अथवा अन्य अवांछित पदार्थों की मिलावट एवं भंडारण/विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सचल दल ने जनपद की विभिन्न फ्लोर मिलों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के मानकों के अनुरूप गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर आटे के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए।
   अभियान के दौरान पट्टी स्थित सम्पूर्णना ऑयल एण्ड फ्लावर मिल (प्रो. अरविन्द चौरसिया) से आटे का एक नमूना लिया गया और इकाई को सुधार नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार वार्ड संख्या-02 पट्टी स्थित किरन फूड्स (प्रो. भरत लाल) से भी आटे का एक नमूना संग्रहित कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सोभवा, पट्टी स्थित आयुष इंटर प्राइजेज (प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इकाई में रख-रखाव संबंधी कमियां पाए जाने पर संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के तहत 4 अगस्त 2026 को कुल तीन फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया गया तथा दो आटा नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, यादव संजय कुमार नन्हकू, संतोष कुमार दूबे, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं शमशुन नेहा सहित खाद्य सचल दल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज