महारुद्राभिषेक के 11वें दिन गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,प्रमुख यजमान ने पत्नी संग किया पूजन-अभिषेक, नगर में चार साल से सावन भर हो रहा आयोजन,
महारुद्राभिषेक के 11वें दिन गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,
प्रमुख यजमान ने पत्नी संग किया पूजन-अभिषेक, नगर में चार साल से सावन भर हो रहा आयोजन,
पट्टी। रायपुर रोड स्थित कोटियार गली में सावन के अवसर पर चल रहे विशाल महारुद्राभिषेक में सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के 11वें दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक किया गया। प्रमुख यजमान प्रेम जायसवाल ने पत्नी के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजन के बाद भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल की अगुवाई में पिछले चार वर्षों से सावन माह में नगर के विभिन्न शिवालयों पर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पूरे सावन नगर के छोटे-बड़े शिवालयों में महा रुद्राभिषेक के साथ भंडारे का भी आयोजन होता है। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साह के साथ शामिल होते हैं।आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि सावन भर चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के साथ नगर में आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, सर्वेश मिश्रा, भगवान दास मिश्रा, सोनू सिंह, रामचरित्र वर्मा, सजीवन सोनी, अजय जायसवाल, राजीव सिंह, डॉ. अखिलेश जायसवाल, आर्यन, प्रमोद, राजेश दुबे, महेंद्र दुबे, रमाशंकर जायसवाल, उमाकांत तिवारी, रामजी पांडेय, विनोद सिंह, डॉ. दान बहादुर, प्रमोद सिंह एडवोकेट, विष्णु घर दुबे, मोनू सिंह, दयाराम प्रजापति समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment