कार सवार बदमाशों ने शिव मंदिर से 11 किलो का घंटा चोरी कर फरार ,पट्टी-रानीगंज मार्ग के जलालपुर गांव का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कार सवार बदमाशों ने शिव मंदिर से 11 किलो का घंटा चोरी कर फरार ,

पट्टी-रानीगंज मार्ग के जलालपुर गांव का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बेलखरनाथ धाम।बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें भगवान से डर नहीं लगता बीती रात अज्ञात कार सवार बदमाशों ने पट्टी-रानीगंज मार्ग पर स्थित सड़क किनारे जलालपुर गांव के एकांतेश्वर शिव मंदिर से 11 किलो वजन का पीतल का घंटा चोरी कर लिया और फरार हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में सड़क किनारे एकांतेश्वर महादेव का मंदिर है। जिसकी देखरेख गांव के अमित तिवारी करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार देर रात 12,बजे के आसपास एक कार मंदिर के पास रुकी। उसमें से 3-4 लोग उतरे और मंदिर में बंधे लगभग 11 किलो घटा उखाड़कर कार में रख कर रानीगंज की तरफ फरार हो गए। बगल में एक महिला ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान शिवराम यादव व अमित तिवारी को दी।वह लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी। सूचना पर पट्टी सीओ सहित हल्का दरोगा व पुलिस कर्मी रात में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।इस मामले में ग्राम प्रधान शिवराम यादव ने अज्ञात कार सवार बदमाशों के विरुद्ध तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।इस संबंध में पूरेधना चौंकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की खोजबीन हो रही है जल्द ही मामला में खुलासा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज