13 वर्षीय किशोरी घर से लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,मोबाइल, चांदी का सिक्का, पायल और तीन हजार रुपये भी ले गई साथ,
13 वर्षीय किशोरी घर से लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
मोबाइल, चांदी का सिक्का, पायल और तीन हजार रुपये भी ले गई साथ,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। वह अपने साथ मोबाइल फोन, चांदी का सिक्का, पायल और तीन हजार रुपये भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें पड़ोस के बैजनाथ यादव और कैलाश यादव पर किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने की आशंका जताई गई है।परिजनों के अनुसार, नौ अगस्त की शाम करीब छह बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि नामजद दोनों युवकों से उनका विवाद चल रहा है। इसी आधार पर उन्होंने किशोरी को गायब करने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैजनाथ यादव और कैलाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment