महुली में जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 की मौत,बारिश से 100 साल पुरानी छत गिरी, मलबे में दबे सभी ने तोड़ा दम,

महुली में जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 की मौत,

बारिश से 100 साल पुरानी छत गिरी, मलबे में दबे सभी ने तोड़ा दम,
प्रतापगढ़।जनपद में हो रही लगातार बारिश के बीच गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में करीब 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में परिवार का एक सदस्य बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2 बजे तेज बारिश के कारण मकान की छत पर पानी जमा हो गया था। इससे छत अचानक गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान 
प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद, 45 वर्ष
रीता श्रीवास्तव पत्नी प्रमोद, 42 वर्ष  
नीतीश श्रीवास्तव पुत्र प्रमोद, 24 वर्ष
माधुरी श्रीवास्तव पत्नी अमन, 24 वर्ष
महादेव श्रीवास्तव पुत्र अमन, 2 वर्ष 
बाबू श्रीवास्तव पुत्र अमन, 6 माह
हादसे में प्रमोद का छोटा बेटा अमन श्रीवास्तव किसी तरह बाहर निकल गया और बच गया।
सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर तहसील के राजस्व कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना और जर्जर था। बारिश के कारण यह हादसा हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज