रामराज इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रामराज इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय और पूर्व विधायक पंडित रामराज शुक्ल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।कारगिल शहीद विजय शुक्ल की स्मृति में लगाए गए पीपल के पौधे पर भी अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किए। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और देश की सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन, अनुशासन और छात्र संख्या की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र, श्याम शंकर मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल समेत अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र ने किया।
इस अवसर पर प्रकाश दत्त मिश्र, रमेश तिवारी, सतीश पांडेय, राजेश दुबे, राकेश मिश्र, वेद प्रकाश उपाध्याय, देवी प्रसाद तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, सिद्धेश शुक्ला, एनसीसी अधिकारी सुरेश मिश्रा, नीलाभ मिश्र, प्रफुल्ल कुमार रावत, प्रमोद दुबे, पंकज तिवारी, पीयूष शुक्ला, वरुण कुमार पटेल, अवलेश कुमार, स्काउट शिक्षक हरिश्चंद्र मिश्र समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज