ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में युवक पर रॉड से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में युवक पर रॉड से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आसपुर देवसरा। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मीरपुर अंतरोरा गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोनपुरा गांव निवासी कुंदन मौर्य पुत्र चन्द्रसेन मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 1 अगस्त की रात मीरपुर अंतरोरा निवासी सुरेश निषाद के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 10 बजे बनहरा सोनपुरा निवासी सौरभ यादव, अंकित यादव, सत्यम यादव और इमरान वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए रॉड और पंच से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment