कांवड़ियों से भरी टोली को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल
कांवड़ियों से भरी टोली को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल
प्रतापगढ़। फाफामऊ से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की टोली को शनिवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच कांवड़िए घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया गया कि कांवड़िए प्रतापगढ़ से फाफामऊ गंगाजल लेने जा रहे थे। फाफामऊ से जल लेकर सभी कांवड़िए बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों की टोली को टक्कर मार दी,हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment