युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, रिश्तेदार पर मुकदमा
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, रिश्तेदार पर मुकदमा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसके परिजन की तहरीर पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपी पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि युवती दो अगस्त को दिन में करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जानकारी करने पर पता चला कि जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सांडीकला गांव निवासी सुरेंद्र कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment