सदहा धाम में बाबा विश्वंभर नाथ के दर्शन कर डीएम ने देखा मंदिर का नव-निर्माण,मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में, डीएम ने कहा- श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं,

सदहा धाम में बाबा विश्वंभर नाथ के दर्शन कर डीएम ने देखा मंदिर का नव-निर्माण,

मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में, डीएम ने कहा- श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं,
प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण मास में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सदहा स्थित श्री बाबा विश्वंभर नाथ धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन और अर्चन किया। उन्होंने बाबा विश्वंभर नाथ से जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, लोककल्याण और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इसके बाद डीएम ने धाम में चल रहे मंदिर के नव-निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि मंदिर का भव्य नव-निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माण कार्य पूर्व प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन (न्याय) शशिकांत पाण्डेय, डॉ. रामबोध पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय तथा श्री मातेश्वरी ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन रामदेव पाण्डेय के सहयोग से कराया जा रहा है।डीएम अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि बाबा विश्वंभर नाथ धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर का नव-निर्माण पूरा होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।इस दौरान श्री मातेश्वरी ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन रामदेव पाण्डेय के प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय ने डीएम को आगामी फरवरी में प्रस्तावित धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी।आयोजकों ने बताया कि नव-निर्माण के बाद धाम को श्रद्धालुओं और साधकों के लिए प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु और अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज