विवाहिता ने पति को छोड़कर थाम लिया प्रेमी का दामन

विवाहिता ने पति को छोड़कर थाम लिया प्रेमी का दामन
कोतवाली से दोनों निकल कर गए देर शाम


 पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाज़ार के बगल गाँव की रहने वाली विवाहिता ने अमेठी जनपद के एक युवक का दामन थाम लिया।
 बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था।
 विवाहिता का विवाह 7 वर्ष पहले हुआ था। इस बीच वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। इसकी शिकायत कोतवाली में आई तो पुलिस ने प्रेमी सहित उसकी प्रेमिका को खोज निकाला। प्रेमी भी कोतवाली आया। दोनों ने विवाह संबंध विच्छेद किया। इसको लेकर पंचायत होती रही। विवाहिता प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी थी। देर शाम प्रेमी के साथ विवाहिता चली गई। लोगों के बीच चर्चा रही कि इसके पहले भी यह किसी और के साथ भी गई हुई थी।
बाद में उसके पति को पुलिस ने कोतवाली से घर भेज दिया। इसको लेकर देर शाम तक पंचायत होती रही।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज