प्रसव के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप,पति ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, जांच की मांग,

प्रसव के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप,

पति ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, जांच की मांग,
प्रतापगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में प्रसव के बाद शनिवार रात एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। मृतका के पति राकेश पटेल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।तहरीर के मुताबिक, संग्रामपुर अमेठी के अम्मरपुर धौरहरा निवासी मनीषा पटेल 29 वर्ष को शनिवार शाम करीब 6:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद रात करीब 9:30 बजे तक उसकी हालत ठीक थी। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
पति का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर परिजन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से उपचार की गुहार लगाते रहे, लेकिन समय से समुचित उपचार नहीं मिला। हालत गंभीर होने पर रात करीब 11:30 बजे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।मृतका के पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कराने और इलाज में लापरवाही के दोषी डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज