जमीनी मामले में न्याय न मिलने पर, युवक रानीगंज तहसील के परिसर में स्थित पानी की टंकी पर जान देने की नियत से चढा

जमीनी मामले में न्याय न मिलने पर, युवक रानीगंज तहसील के परिसर में स्थित पानी की टंकी पर जान देने की नियत से चढा
प्रतापगढ़।रानीगंज तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर भूसलपुर गांव के निवासी मोहम्मद हाशिम पुत्र जहूर अली जमीनी मामले में न्याय न मिलने पर दोपहर करीब 1:15 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिससे रानीगंज तहसील में हड़कंप मच गया। जिससे रानीगंज के सम्मानित अधिवक्ता गण के आश्वासन पर काफी मशक्कत के बाद युवक को दोपहर करीब 3 टंकी पर से उतारा गया ।टंकी से उतारने के बाद मोहम्मद हाशिम ने बताया कि हमारी नंबरी जमीन व घर के जमीन को हमारे ही परिवार के हामिद अली, इरफान, मेहताब ,अल्ताफ व इमरान ने गलत दस्तावेज द्वारा जमीन को कब्जा कर लिए हैं।मैं करीब 20 साल से तहसील का चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई भी रानीगंज तहसील के अधिकारी व कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। इसीलिए मैं तंग आकर पानी की टंकी पर जान देने की नियत से चढ़ गया। जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है ऐसे स्थान पर सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद होने की आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज