नवाबगंज बाजार में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

नवाबगंज बाजार में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
कुंडा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना नवाबगंज की मिशन शक्ति टीम ने नवाबगंज बाजार एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102 एवं 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।टीम ने महिलाओं को थाना नवाबगंज में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454404120 और 9454407329 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा कानून द्वारा उपलब्ध अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।प्रतापगढ़ पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज