शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जान से मारने व फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में कंधई पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयहिंद उर्फ जयकुमार (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी बोखारे, थाना शिवगढ़, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने के साथ ही फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।वांछित आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे रखहा पुलिस बूथ से पहले चिलबिला मार्ग पर नाला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment