मुंबई के लिए घर से निकले परचून की दुकान चलाने वाले की संदिग्ध मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,दस अगस्त से था लापता,

मुंबई के लिए घर से निकले परचून की दुकान चलाने वाले की संदिग्ध मौत,

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,दस अगस्त से था लापता,
बेलखरनाथ धाम।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव निवासी की मुंबई जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय दिनेश पांडेय पुत्र विजय पांडेय अपनी पत्नी और बेटा सचिन व बेटी साक्षी के साथ मुंबई में परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ दिन पूर्व वह गांव आया था।10 अगस्त को वह उद्योग नगरी से मुंबई के लिए निकला था
लेकिन दिनेश अपने रूम पर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना 18 अगस्त को जीआरपी थाना प्रतापगढ़ में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू किया तो पता चला कि वह मुंबई के साइन अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव में घटना की जानकारी मिलते ही मातम पसर गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज