तीसरे दिन मिला मटटन नाले में समाई मासूम का शव, कोहराम

तीसरे दिन मिला मटटन नाले में समाई मासूम का शव, कोहराम
प्रतापगढ़। उदयपुर क्षेत्र के गाड़ी दर्रा गांव के मासूम भाई बहन के मटटन नाले में समाने के बाद दोनों शव बरामद हो जाने से बुधवार को प्रशासन ने राहत की सांस ली। बुधवार को दोपहर बाद नाले में समाए मासूम आईशा उर्फ महक का शव सांगीपुर थाना क्षेत्र के सई नदी के तिलौरी घाट पर रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। बयालिस बटालियन पीएसी प्रयागराज की बीटल बाढ़ राहत द्वारा शव बरामद किये जाने से प्रशासन को राहत की सांस मिली। वहीं आईशा के भी शव मिलने से परिजनों में कोहराम जारी दिखा। मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने नाले में समाए राम सिंह का शव बरामद किया था। दोनों शव मिलने के बाद विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उदयपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा निवासी अरविंद सिंह के सात वर्षीय पुत्र रामसिंह व तेरह वर्षीया पुत्री आईशा सिंह उर्फ महक गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ सोमवार की सुबह दुल्लापुर घाट स्थित मटटन नाला में नहाने पहुंचे थे। यहां मटटन नाले में नहाने के दौरान अचानक रामसिंह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने में उसकी बहन महक भी गहरी पानी में समा गयी। भाई बहन को गहरे पानी में डूबते देख अन्य तीन बच्चे पानी से निकलकर भागते हुए गांव पहुंचे और जानकारी दी। जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण भागकर मटटन नाला पहुंचे और नाले में समाए बच्चों की खोजबीन में जुट गये।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज