तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर,पूर्व मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और लोगों ने लिया हिस्सा,

तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर,
पूर्व मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और लोगों ने लिया हिस्सा,
पट्टी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को पट्टी नगर के मेन रोड स्थित रामराज इंटर कॉलेज परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल गूंजता रहा।तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रामराज इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज और सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।
यात्रा रामराज इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर चौक पहुंची। यहां से लोगों का कारवां नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील गेट के पास पहुंचा, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंजता रहा। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख देवेंद्र पांडेय, शैलेंद्र तिवारी अध्यक्ष, रमेश सोनी, रामचरित्र वर्मा, मोहम्मद कलीम, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और नगरवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज