धूमधाम से पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई

धूमधाम से पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई
गड़वारा। गड़वारा बाजार स्थित शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज में शिक्षाविद् पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य त्रिलोचन शुक्ल ने की, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने पंडित मुनीश्वर दत्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सोहर गीत प्रस्तुत किए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य त्रिलोचन शुक्ल ने पंडित मुनीश्वर दत्त के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित मुनीश्वर दत्त ने जिले में दो दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की थी। इससे गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ। शुक्ल ने कहा कि उनकी अनुशासन, कार्यशैली और इच्छाशक्ति सदैव जनपदवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने पंडित मुनीश्वर दत्त को "शिक्षा जगत का मालवीय" बताया। उन्होंने जिले में शिक्षा के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने भी पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य विजय प्रकाश द्विवेदी, दीपक ओझा, लाल जी त्रिपाठी, प्रभात त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्र, विजय कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, राम कृष्ण और देवेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज