ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन को लेकर बाघराय थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न,
ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन को लेकर बाघराय थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न,
कुंडा।आगामी 26 अगस्त को ईद-मिलाद-उन-नबी तथा 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बाघराय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श किया।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी एवं उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने लोगों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी दी और लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना रहा।
Comments
Post a Comment