कुएं में निकला इंडियन कॉमन कोबरा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू,वन विभाग के पहुंचने तक ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला सांप, वनकर्मी पैक कर ले गए,
कुएं में निकला इंडियन कॉमन कोबरा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू,
वन विभाग के पहुंचने तक ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला सांप, वनकर्मी पैक कर ले गए,
पट्टी तहसील क्षेत्र के महोखरी गांव में शुक्रवार को एक कुएं में इंडियन कॉमन कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कुएं में सांप देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए और काफी सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, अपूर्व दर्शन, गंगा प्रसाद, ऋषभ कृष्ण, सौरभ और प्रांजल ने मिलकर सांप को कुएं से बाहर निकाला। सांप के बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित स्थान पर रखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार करने लगे।
करीब एक घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारी राशिद अली मौके पर पहुंचे। वनकर्मी ने ग्रामीणों द्वारा कुएं से बाहर निकाले गए कोबरा को सावधानीपूर्वक पैक किया। इसके बाद उसे गांव से बाहर ले जाया गया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
बड़े आकार के कोबरा को देखकर ग्रामीणों में काफी डर का माहौल बना रहा। हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ और सावधानी से सांप को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया। सांप के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में वन क्षेत्र अधिकारी राजदेव पाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सर्प पकड़ने वाले को भेजा गया था उसे पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
Comments
Post a Comment