जमीन की रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर,रामपुर जरियारी गांव में पुरानी जमीन की अदावत को लेकर वारदात, ,गोली लगने के बाद घायल युवक अस्पताल में भर्ती, ,पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी,
जमीन की रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर,
रामपुर जरियारी गांव में पुरानी जमीन की अदावत को लेकर वारदात, ,
गोली लगने के बाद घायल युवक अस्पताल में भर्ती, ,
पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी,
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र में जमीन संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
रामपुर जरियारी गांव में हुई वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसी पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है।
Comments
Post a Comment