जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी विमल सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज
जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी विमल सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज
पट्टी। तहसील क्षेत्र के बनी गांव निवासी समाजसेवी विमल सिंह उर्फ राजकुमार ने बाबा बेलखरनाथ धाम प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज कर दिया है। वह गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दे रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान विमल सिंह लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी ले रहे हैं। लगातार क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाए जाने से उनके प्रति लोगों में जनसमर्थन बढ़ने का दावा किया जा रहा है।उनके साथ संदीप सिंह, गिरजा शंकर वर्मा, रोहित कुमार, राजन, कृष्णपाल वर्मा, राजेश, सुरेश मोदनवाल, बलराम सिंह, सत्यम विश्वकर्मा, प्रदीप सरोज, सनी सरोज, राकेश सरोज, समेत अन्य समर्थक भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment