स्वतंत्रता दिवस पर पट्टी में निकली बाइक रैली, तिरंगे के साथ दिया देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर पट्टी में निकली बाइक रैली, तिरंगे के साथ दिया देशभक्ति का संदेश
पट्टी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पट्टी कस्बे में टीम कर्मयोगी की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली का लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।रैली का नेतृत्व टीम कर्मयोगी के संस्थापक सौरभ त्रिपाठी ने किया। इसमें गौरव त्रिपाठी, सौम्य त्रिपाठी (सनी), सत्यम तिवारी, धीरज तिवारी, शिवम मिश्र, शुभम शांडिल्य, अतुल पुजारी, बिंद्रेश तिवारी, हिमांशु तिवारी, धनंजय तिवारी और संतोष पांडेय समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज