विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वालों को किया नमन

विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वालों को किया नमन
प्रतापगढ़। पुलिस कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की मौजूदगी में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय है।
 इस दौरान लाखों लोगों को अपनों से बिछड़ने और विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के बलिदान और विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद करना है।पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इस अध्याय से अवगत कराना जरूरी है, ताकि देश की एकता और आपसी भाईचारा और मजबूत हो सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार समेत पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज