अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था और उसकी तलाश की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, कुंडा थाने में दर्ज मुकदमे में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत विवेचना के दौरान आरोपी अनुराग मौर्य का नाम प्रकाश में आया था।पुलिस टीम क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे कुंडा-करेंटी रोड स्थित करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग मौर्य पुत्र राजबहादुर मौर्य, निवासी ग्राम मनगढ़, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कुंडा अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह और कांस्टेबल मन्दीप सिंह की टीम ने की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment