सील तोड़कर फिर शुरू किया नर्सिंग होम, मुकदमा दर्ज

सील तोड़कर फिर शुरू किया नर्सिंग होम, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के बंधवा बाजार स्थित सूर्या सेवा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत के बाद सील किए गए भवन को कथित तौर पर जांच पूरी होने से पहले खोलकर दोबारा संचालन शुरू करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर हुई कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से थाना प्रभारी पट्टी को दिए गए पत्र के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को सूर्या सेवा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 25 वर्षीय सुमित्रा की मौत हो गई थी। घटना की जांच के दौरान नर्सिंग होम संचालक के मौके से चले जाने के कारण भवन को सील कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर मृतका का विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था।आरोप है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही नर्सिंग होम संचालक मुरारी लाल पटेल ने भवन की सील तोड़ दी। इसके बाद चिकित्सक डॉ. बीएल वर्मा की सहायता से नर्सिंग होम का संचालन फिर शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे जांच प्रक्रिया और नियमों की अनदेखी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया था।उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आजाद अहमद की ओर से 17 अगस्त को थाना प्रभारी पट्टी को तहरीर देकर मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज