खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और एक लाख रुपये ले गए

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और एक लाख रुपये ले गए
बेलखरनाथ धाम।कंधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव में बुधवार रात चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। चोर अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका परिवार रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहता है। घर पर वह और उसकी वृद्ध मां रहते हैं। बुधवार रात वह बरामदे के बगल वाले कमरे में, जबकि उसकी मां बरामदे में सो रही थी। रात में किसी समय चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हो गए।चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर सोने का हार, माथबेदी, चार सोने की चूड़ियां, दो अंगूठियां, नथिया, हाथ की मेहंदी, हाफ पेटी समेत चांदी के आभूषण और सात हजार रुपये भी उठा ले गए।सुबह घर के अंदर सामान बिखरा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। पुलिस ने थाने में शिकायत करने को कहा। पीड़ित ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कंधई थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज