जैतापुर नहर में तैरता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस सूचना पर पहुंचे परिजन की शव की पहचान ,तीन दिन से लापता थी वृद्धा ,
जैतापुर नहर में तैरता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर पहुंचे परिजन की शव की पहचान ,
तीन दिन से लापता थी वृद्धा ,
प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली के जैतापुर गांव के समीप नहर में एक साठ वर्षीय वृद्धा की शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
सुल्तानपुर जिले के मलाख तुलापुर गांव निवासी स्व. अयोध्या प्रसाद की पत्नी कमली (60) बीते शनिवार को घर के पास से गुजरी नहर की ओर गई थीं। परिजनों के अनुसार, पैर फिसलने या अनियंत्रित होने के कारण वह अचानक गहरी नहर में जा गिरीं। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। वृद्धा के डंडा नहर के पास ही पडा हुआ परिजनों को मिला था।
सोमवार शाम लगभग चार बजे जैतापुर नहर के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव पानी में तैरते देखा, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका अपने पीछे एक पुत्र फूलचन्द्र व चार पुत्रियां मीरा देवी, शीला, सुशीला तथा उमा को छोड़ गई हैं। चारों पुत्रियों व एक पुत्र की शादी हो चुकी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। नहर से शव को बाहर निकाला गया उसकी शिनख्त की गई तो सुल्तानपुर जनपद के शिवगढ की एक वृद्धा की रुप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment