बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम, खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिरा बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम

बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम,
 
खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिरा बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम
बेलखरनाथ धाम।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बिरौती गांव में रविवार दोपहर पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोहित सरोज का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रतीक रविवार दोपहर लगभग 1 बजे घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत उसे बाल्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले जाया गया।
सीएचसी में तैनात डॉक्टर नीरज सिंह ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पानी में डूबने के कारण बच्चे की सांस रुक गई थी।
मृतक मासूम अपनी मां सरिता देवी का इकलौता बेटा था। पिता खेती का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां सरिता देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज