दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, कमरे में बंद होकर बचाई जान,पति, सास और ननद समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, कमरे में बंद होकर बचाई जान,
पति, सास और ननद समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
बेलखरनाथ धाम।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चौमरी गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास, ननद समेत ससुराल के लोगों पर लात-घूंसों और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया। जान का खतरा महसूस होने पर वह कमरे में बंद हो गई और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
चौमरी गांव निवासी आफरीन बानो पत्नी रमजान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पति रमजान, सास हसीना बेगम और ननद समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि डंडे और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई।विवाहिता किसी तरह कमरे में पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी पर मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने दोपहर करीब दो बजे पुलिस को तहरीर दी।मुकदमा दर्ज: कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रमजान, ससुर कमालुद्दीन, सास हसीना बेगम, ननद शबाना बानो, रोशन बानो, आलिया बानो और अख्तर खान उर्फ पप्पू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment