पशुशाला में सांप के ऊपर पड़ा वृद्ध का पैर, पैर में डसा, अस्पताल में भर्ती
पशुशाला में सांप के ऊपर पड़ा वृद्ध का पैर, पैर में डसा, अस्पताल में भर्ती
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में शुक्रवार रात पशुशाला में भैंस बांधने गए वृद्ध को सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।
गधियावा गांव निवासी विद्यासागर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर के पास स्थित पशुशाला में भैंस बांधने के लिए गए थे। बताया गया कि अंधेरा होने के कारण उन्हें पशुशाला में मौजूद सांप दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान उनका पैर सांप के ऊपर पड़ गया। पैर पड़ते ही सांप घूम गया और वृद्ध के पैर में डस लिया। सांप के काटने के बाद वृद्ध ने शोर मचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्ध को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सांप के काटने वाले स्थान पर दर्द और अन्य लक्षणों को देखते हुए चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं।इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि सांप के काटने के बाद वृद्ध को अस्पताल लाया गया है। उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।
Comments
Post a Comment