दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, जान बचाने को कमरे में बंद होकर दी पुलिस को सूचना

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, जान बचाने को कमरे में बंद होकर दी पुलिस को सूचना
पट्टी। चौमरी गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ ससुरालवालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति, सास और ननद पर लात-घूंसों व डंडे से मारपीट करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।चौमरी गांव निवासी आफरीन बानो पत्नी रमजान का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पति, सास और ननद ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लात-घूंसों और डंडे से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किया गया।विवाहिता के मुताबिक, जब उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ तो वह भागकर कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी होने पर मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विवाहिता ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज