मुंबई से घर के लिए निकला वृद्ध लापता, अनहोनी की आशंका से परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
मुंबई से घर के लिए निकला वृद्ध लापता, अनहोनी की आशंका से परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
पट्टी।आसपुर देसरा बाज़ार का 70 साल का वृद्ध मुंबई से अपने घर के लिए निकला। रास्ते से ही वह लापता हो गया।परिजनों द्वारा जानकारी करने पर जब बात यह सामने आई तो वह लोग भी परेशान हो गए। अनहोनी की आशंका से पूरे परिवार के लोग भयभीत हैं।बताया गया है कि आसपुर देवसरा निवासी विजय बहादुर यादव मुंबई में परिवार के साथ रहते थे। वह कुछ दिनों पूर्व मुंबई से घर आने के लिए ट्रेन द्वारा चले थे। लेकिन, घर पर नहीं पहुंचे। इस बात की जानकारी जब मुंबई में रह रहे उनके पुत्र ओम प्रकाश यादव सहित अन्य को लगी तो उन्होंने संभावित स्थान पर खोजबीन शुरू की। कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से परेशान पुत्र ओम प्रकाश यादव ने इस मामले में तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment