जिंदा दिव्यांग को मृत दिखाकर कीमती भूमि हड़पने का आरोप

जिंदा दिव्यांग को मृत दिखाकर कीमती भूमि हड़पने का आरोप
प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सिरनाथपुर गांव निवासी दोनों आंखों से दिव्यांग रामसेवक पुत्र बद्दू ने न्यायालय में खुद को मृत दिखाकर उसकी कीमती भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।रामसेवक के अनुसार, उसके पिता के समय से वसीयत से संबंधित एक मुकदमा तहसीलदार पट्टी के न्यायालय में विचाराधीन था। आरोप है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसके जिंदा रहते ही उसे मृत दर्शाकर वाद का निर्णय कर दिया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के आधार पर मुकदमे के विपक्षियों, जो उसके परिवार के ही बताए जा रहे हैं, ने पूरी भूमि अपने नाम दर्ज करा ली।
मामले की जानकारी होने पर रामसेवक ने अधिकारियों को अपने जीवित होने का प्रमाण देते हुए प्रार्थना पत्र दिया। उसने न्यायालय को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने और उसके साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा जारी आदेश को निरस्त कराने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज