बरसात में जर्जर टीनशेड गिरा, दंपत्ति समेत किशोरी घायल

बरसात में जर्जर टीनशेड गिरा, दंपत्ति समेत किशोरी घायल
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबवापुर मजरे पटना गांव में बुधवार देर रात बारिश के दौरान जर्जर टीनशेड गिरने से एक दंपत्ति और उनकी पुत्री घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।जानकारी के अनुसार, शिव बहादुर यादव (55), उनकी पत्नी शांति देवी (50) और पुत्री प्रिया (17) घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे अचानक जर्जर टीनशेड की दीवार और पाया भरभराकर गिर पड़ा, जिससे तीनों मलबे में दब गए।चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे से निकालकर तत्काल सीएचसी कुंडा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक तीर्थराज पांडेय तथा लेखपाल दीपक सरोज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से घटना की जानकारी ली। राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज