महोखरी से उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज को जोड़ने वाला खड़ंजा बदहाल, जगह-जगह टूटा पड़ा मार्ग

महोखरी से उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज को जोड़ने वाला खड़ंजा बदहाल, जगह-जगह टूटा पड़ा मार्ग
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम महोखरी से उड़ैयाडीह व पृथ्वीगंज को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। मार्ग पर जगह-जगह खड़ंजा उखड़ चुका है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बदहाल रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गड्ढों के कारण बाइक सवारों और पैदल राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। गहरे गड्ढों में गिरने से गंभीर चोट लगने की आशंका है। बारिश और रात के समय इन गड्ढों के कारण परेशानी और बढ़ जाती है।
ग्रामीण राजेंद्र पाठक, अंगद पाठक, सौरभ पाठक, राज नारायण, मुंशी सरोज, छेदीलाल, चेतनारायण व शिवकुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने खड़ंजे की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान रामबचन यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खड़ंजे की मरम्मत कराई जाएगी। अब ग्रामीणों को इंतजार है कि मरम्मत का कार्य कब शुरू होता है और उन्हें बदहाल मार्ग से कब राहत मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज