घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मचा हड़कंप
प्रतापगढ़।रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार रात एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरियापुर गांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा की पत्नी मंजू देवी (40) शनिवार रात घर के अंदर फंदे से लटकी मिलीं। पड़ोसियों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। महिला को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।बताया गया कि घटना के समय मंजू देवी के पति और दोनों बेटे बाजार गए हुए थे। उनके वापस लौटने पर महिला के फंदे से लटके मिलने की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज