विद्यालय में शिक्षिका से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय में शिक्षिका से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल में शिक्षिका से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को विद्यालय की शिक्षिका ने एक छात्र को स्कूल के खरगोश को मारने पर डांटा था। इसी बात की रंजिश में सौम्या मिश्रा और अभिषेक मिश्रा पर विद्यालय परिसर में घुसकर शिक्षिका के साथ लात-घूंसों और बाल खींचकर मारपीट करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य शिक्षकों से भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।मामले में 28 अगस्त को संजय कुमार मिश्रा की तहरीर पर अभिषेक मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान 29 अगस्त को अभिषेक मिश्रा द्वारा वादी पक्ष से दोबारा विवाद कर फौजदारी पर आमादा होने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी अभिषेक मिश्रा (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा निवासी बबुरहा, थाना मान्धाता है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवा प्रजापति और कांस्टेबल उपेंद्र कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज