चोरी की कार बेचने निकले तीन युवक गिरफ्तार, मारुति फ्रांस बरामद

चोरी की कार बेचने निकले तीन युवक गिरफ्तार, मारुति फ्रांस बरामद
प्रतापगढ़। अंतू पुलिस ने चोरी की कार बेचने की फिराक में निकले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मारुति फ्रांस कार बरामद की है। बरामद कार के संबंध में प्रयागराज के नवाबगंज थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
अंतू पुलिस अमेठी रोड स्थित पश्चिमगांव किठावर पुलिस बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमेठी की ओर से चोरी की कार लेकर कुछ युवक आ रहे हैं। पुलिस ने सफेद रंग की मारुति फ्रांस कार को रोककर जांच की। कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी रामपुर बंथरी, थाना मान्धाता, अफसार अहमद निवासी चंदुआडीह, थाना कोहड़ौर और आकिब अली निवासी जमुहा, थाना मान्धाता के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन स्वामी से जानकारी की तो कार चोरी की निकली। जांच में पता चला कि कार के संबंध में नवाबगंज, प्रयागराज में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार को 16 अगस्त को प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र के कंजिया से चोरी किया था। इसके बाद तीनों उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार बरामदगी के मामले में अंतू थाने में भी बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में किठावर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार यादव की टीम ने की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज