महुली में हादसे में छह कायस्थों की मौत पर महासभा ने जताया शोक, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
महुली में हादसे में छह कायस्थों की मौत पर महासभा ने जताया शोक, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
प्रतापगढ़। महुली में गत दिनों मकान ढहने से कायस्थ परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव सहारा, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पट्टी अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव, सदर तहसील अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला महामंत्री दीपक श्रीवास्तव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ राजीव श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला सभा ज्योति श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।महासभा के पदाधिकारियों के घटनास्थल पहुंचने की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के पुत्र एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार पाल समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने महासभा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार की हर स्तर पर हरसंभव मदद की जाएगी। महासभा ने भी संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
Comments
Post a Comment