पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवती झुलसी, अस्पताल में भर्ती

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवती झुलसी, अस्पताल में भर्ती
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बेलारामपुर गांव में शुक्रवार दोपहर फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।बेलारामपुर निवासी साधना देवी शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे गर्मी के चलते चालू फर्राटा पंखे को अपनी ओर सीधा कर रही थी। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई और झुलस गई। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती साधना ने बताया कि पंखा अपनी तरफ करते समय अचानक करंट लग गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज