जौनपुर से चुराई गई बाइक पट्टी में बरामद,चोरी की बाइक और दो देशी बम के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर से चुराई गई बाइक पट्टी में बरामद,

चोरी की बाइक और दो देशी बम के साथ युवक गिरफ्तार
पट्टी।पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और दो देशी बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बाइक जौनपुर से चोरी करने और बम अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभम सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करैला-मंगरौरा रोड स्थित पूरे देवजानी तिराहे के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलऔर जिंदा देशी बम बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमशाद अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी कनेवरा (बुधई का पुरवा), थाना फतनपुर बताया। उसने पुलिस को बताया कि करीब पांच दिन पहले उसने उक्त बाइक जौनपुर से चोरी की थी। उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। साथ ही उसने बरामद देशी बम अपनी सुरक्षा के लिए रखने की बात कही। पुलिस ने ई-चालान एप के माध्यम से वाहन का सत्यापन किया तो पता चला कि बाइक 26 जुलाई को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में वहां पहले से मुकदमा दर्ज है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज