जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत

जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के अतरौरा निवासी अंजली पुत्री राम प्रकाश वर्मा( 22)वर्ष की गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
अंजली सुबह खाना बनाने के लिए घर के पीछे लकड़ी लेने गई हुए थी। जहां कोई जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। आनन फानन में लोग उसे पट्टी सीएचसी लेकर भागे।वहां उसकी हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोपहर उसकी मौत हो गई।वह एक भाई और एक बहन थी। उसके दिव्यांग पिता दिल्ली में रहकर मकान के शटरिंग का काम करता है और उसी के साथ उसका भाई भी काम करता है।अंजली रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में 12वीं की छात्रा थी।घर पर अंजली अपनी अकेली माँ के साथ रहती थी।जिसका रो रो कर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज