हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने सावन में बाबा बेलखरनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन जिला जज संग कई न्यायिक अधिकारियों ने भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने सावन में बाबा बेलखरनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन
 
जिला जज संग कई न्यायिक अधिकारियों ने भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

                   प्रमोद मिश्रा संवाददाता,,,,,,,,,,,,


बेलखरनाथ धाम।पवित्र सावन माह में आस्था का केंद्र बने बाबा बेलखरनाथ धाम में शनिवार को एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ जिला जज राजीव कमल पांडेय अपर जिला जज जितेंद्र द्विवेदी सुल्तानपुर जिले के एडीजे राकेश पांडेय व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय भी मौजूद रही।सभी ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर आरती उतारी और बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पुजारी बद्रीनाथ गिरी ने न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा व अन्य न्यायिक अधिकारियों को मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावन में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।इस दौरान न्यायमूर्ति ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि सावन में यहां का माहौल अत्यंत भक्तिमय है।पुलिस प्रशासन ने न्यायमूर्ति के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज