बच्चों संग निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रालक्ष्मणपुर में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे व अन्य

बच्चों संग निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

लक्ष्मणपुर में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे व अन्य
प्रतापगढ़। विकासखण्ड लक्ष्मणपुर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भाजपा नेता राकेश सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा क्षेत्र में भ्रमण कर देश की एकता व अखण्डता का संदेश दिया। क्षेत्र के शिवबोझ, स्थानीय बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर पहुंची। यहां बच्चों ने देश की एकता अखण्डता के प्रति संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में बीडीओ संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सुभाष सिंह, पारूल सिंह, सुप्रिया सरोज, गुदुल वर्मा, सौरभ तिवारी, संजीत यादव, राकेश, संदीप केसरवानी, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, अरविंद यादव, रामदीन गुप्ता, निधि शुक्ला, अभिषेक वर्मा आदि शामिल हुए।


मोबाइल छिनैती को लेकर दर्ज हुआ केस

लालगंज। अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे बसन्तराय निवासी नागेश कुमार पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अटठाईस जुलाई की शाम करीब छः बजे वह नरई चौराहा से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि सराय संग्राम सिंह के पास पीछे से आये दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुरानी रंजिश में हुई मारपीट मंे दो पर केस

लालगंज। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के निर्मल गिरधर पाण्डेय का पुरवा वीरबल निवासी शिव मिश्र पुत्र कमलेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ अगस्त को सुबह करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के प्रमोद पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय ने दो अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


धोखाधड़ी कर लाखों ऐंठे, केस दर्ज

लालगंज। धोखाधड़ी कर लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित से लाखों रूपये ऐंठ लिये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के अनेहरा निवासी राकेशचंद्र मौर्य पुत्र रामपियारे ने दस अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह रामपुर खास चौराहे पर रेडीमेड गारमेण्ट की दुकान संचालित करता है। पीड़ित का आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर सराय जानमती निवासी अनिल कुमार पाल पुत्र जगन्नाथ पाल ने उससे दो लाख दस हजार रूपये लिये। लेकिन उसने न तो लोन दिलाया और न ही पैसे वापस कर रहा है। पीड़ित के फोन व मैसेज करने पर आरोपी शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने की बात कह रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


मुकदमें में सुलह न करने पर मिल रही धमकी, दी तहरीर

लालगंज। जानलेवा हमले के दर्ज मुकदमें में सुलह करने को लेकर आरोपी धमकी दे रहे हैं। लीलापुर थाना क्षेत्र के शकूहाबाद गांव निवासी अमीना बेगम पत्नी जैनुददीन ने दस अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपियों के खिलाफ मारपीट की घटना पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपीगण मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमे मे सुलह न करने पर जानलेवा धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज