सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़।सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, भीखमपुर गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें धरौली गांव निवासी रविशंकर निषाद और अमित यादव द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि रविशंकर निषाद ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविशंकर निषाद और अमित यादव के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 में बीएनएस की धारा 352, 351(3) और 353(2) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को धरौली निवासी रविशंकर निषाद (46) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, समझाने-बुझाने के बावजूद आरोपी के उत्तेजित होने और मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए गिरफ्तारी की गई।इस संबंध में पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री पोस्ट, शेयर अथवा फॉरवर्ड न करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि वायरल सामग्री की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे प्रसारित न करें। आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज