हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्राहीरागंज बाजार में गूंजे भारत माता के जयकारे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
हीरागंज बाजार में गूंजे भारत माता के जयकारे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
कुंडा/प्रतापगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कमला बजरंग डिग्री कॉलेज से भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा बिहार रोड होते हुए मुख्य चौराहे तक पहुंची और इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय के पास पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए, जिससे पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल, हंसराज मिश्रा, रवेंद्र मिश्रा, पंकज द्विवेदी, अतुल शुक्ला, सरोज त्रिपाठी, मंडल प्रभारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने लोगों से हर घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
Comments
Post a Comment